12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Healthy Life Tips: लंबी और खुशहाल जिंदगी के लिए रहें जिंदादिल व आशावादी

Healthy Life Tips: Healthy Life: खुश रहें व आसपास के लोग और पड़ोसियों से जिंदादिली के साथ मिलें। दोस्तों संग पुरानी यादें ताजा करें। नेशनल जियोग्राफिक के शोधकर्ता डैन बटनर कहते हैं कि दोस्ती व जिंदादिली व्यक्ति को स्वस्थ व खुश रखती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jul 05, 2019

healthy-life-tips-know-this-tips-to-live-a-healthier-life

Healthy Life Tips: Healthy Life: खुश रहें व आसपास के लोग और पड़ोसियों से जिंदादिली के साथ मिलें। दोस्तों संग पुरानी यादें ताजा करें। नेशनल जियोग्राफिक के शोधकर्ता डैन बटनर कहते हैं कि दोस्ती व जिंदादिली व्यक्ति को स्वस्थ व खुश रखती है।

healthy life Tips: Healthy Life: अगर आप लंबी और हैल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो कुछ खास तरीके अपनाकर एेसा कर सकते हैं। इन बातों को जानकर सेंचुरी का आंकड़ा छूना आपके लिए कठिन नहीं होगा बशर्ते-

यह भी पढ़ें- खानपान व जीवनशैली बदलकर बच सकते हैं बीमारियों से

लोगों संग मिले-जुलें, ठहाका लगाएं : खुश रहें व आसपास के लोग और पड़ोसियों से जिंदादिली के साथ मिलें। दोस्तों संग पुरानी यादें ताजा करें। नेशनल जियोग्राफिक के शोधकर्ता डैन बटनर कहते हैं कि दोस्ती व जिंदादिली व्यक्ति को स्वस्थ व खुश रखती है।

ढूंढ लें जीने का मकसद : जो किसी मकसद से जीते हैं या किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं, उनमें जिंदगी के प्रति उमंग रहती है। साथ ही वे मानसिक व शारीरिक रूप से क्रियाशील बने रहते हैं। ऐसे लोग अक्सर लंबी आयु को प्राप्त करते हैं।

दोपहर में लेते हैं छोटी-सी झपकी : आप खूब काम करते हैं, सक्रिय रहते हैं फिर भी दोपहर में कुछ पल आराम के लिए निकालकर झपकी लेते हैं, तो शतायु होने की संभावना में इजाफा होता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध में भी यह बात सामने आई है।

आदत है फल-सब्जियां ज्यादा खाने की : मिशिगन विवि के शोध के अनुसार फल व सब्जियां खाने वाली महिलाओं की उम्र, न खाने वालों की तुलना में 30 फीसदी अधिक होती है। जापान में प्रति लाख 50 लोग सौ वर्षीय हैं। इसका कारण फल-सब्जियां खाना है।

अगर आप में है ऐसा कुछ-
आप जिंदादिल, हंसोड़ व आशावादी हैं तो आयु सौ के पार जाने में ज्यादा कठिनाई नहीं। 'एजिंग' जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार ऐसे लोग जो स्ट्रेस व एंजायटी से परेशान नहीं होते उनकी आयु रूखे स्वभाव वालों की तुलना में ज्यादा होती है।

हैल्दी डाइट लें, खानपान में साबुत अनाज, मेवे, ऑलिव ऑयल, फलों और सब्जियों को शामिल करें। इससे शरीर को पोषण मिलने के साथ नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलेगी व पुरानी की रिपेयरिंग होगी। सुबह-शाम वॉक करें।