scriptसम्मान पाने के लिए सम्मान दें | Respect others to earn respect for yourself | Patrika News

सम्मान पाने के लिए सम्मान दें

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2021 04:13:31 pm

Submitted by:

Kosha Gurung

सब चाहते हैं उन्हें दूसरे लोग उनका सम्मान करें, लेकिन इज्जत खुद-ब-खुद मिलने वाली चीज नहीं हैं। यह आपके काम से मिलती हैं। आपको अपने व्यवहार के दम पर सम्मान मिलता है।

good listener

इज्जत, आदर, सम्मान एक ऐसी चीज हैं जो हर कोई पाना चाहता हैं। दुनिया में मान-सम्मान पाने की चाहत सबकी होती है। सब चाहते हैं की लोग इज्जत करें, उसे सम्मान मिलें, लेकिन इज्जत खुद-ब-खुद मिलने वाली चीज नहीं हैं, यह कमानी पड़ती हैं। यह आपके काम से मिलती हैं। आपको अपने व्यवहार के दम […]

नई दिल्ली। समाज में मान-सम्मान पाने की लालसा सबके मन में पैदा होती है, परन्तु सम्मान पाना इतना आसान नहीं होता है। सम्मान हमें अपने द्वारा किए गए कार्यों और व्यवहार से मिलता हैं। सम्मान सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता है जो ईमानदार होते है और दूसरों का सम्मान करना जानते हैं। अगर आप सम्मान पाना चाहते हैं तो पहले खुद का सम्मान करना सीखना चाहिए। अपनी कमजोरी के बजाय अपनी अच्छाइयों पर ध्यान दें। आपकी अच्छाई आपको सम्मान दिलाने में मददगार होती है। आइए, कुछ ऐसे तरीकों की बात करते हैं जो आपको सम्मान दिलाने में सहायक हो सकते हैं।
इसे भी पढे़ं : अब कभी हैक नहीं होगा आपका Gmail, गूगल ला रहा नई सेफ्टी सर्विस

1. दयालु बनें- आप अपने कार्यस्थल और आसपास के लोगों के साथ विनम्र रहें। हमेशा लोगों की मदद करें। आपका व्यवहार ही आपको सम्मान दिलाने में सहायक होता है।
2. सम्मान दें- आप दूसरों को जितना सम्मान देंगे उतना ही आपको लोगों से सम्मान मिलेगा। अगर आप चाहते हैं कि लोग आपका आदर करें तो पहले आप लोगों की इज्जत करना सीखें। इसका मतलब है कि जैसा आप लोगों के साथ व्यवहार करेंगे, वैसा ही आपके साथ व्यवहार करेंगे।
3. अच्छे श्रोता बनें – जब आप लोगों को ध्यान से सुनते हैं तो उनकी नज़रों में आपका सम्मान बढ़ जाता है। जब आप लोगों को अच्छी तरह से सुनते हैं तो उन्हें अटेंशन मिलता है और वो भी आपको अटेंशन देते हैं और आप इस तरह उनसे सम्मान भी पा सकते हैं।
4. लोगों के काम आएं- लोग आजकल उन्हीं लोगों से बात करते हैं और उन्हीं का सम्मान करते हैं जो उनके कुछ काम आ सकें। इसलिए आपको लोगों के काम आएं ताकि वे आपका सम्मान करें।
5. गुस्सा ना करें- जब आप लोगों पर बार-बार गुस्सा करते हैं और बार-बार चिढ़ते हैं तो वे आपसे दूरी बना लेते हैं। खुश रहें और लोगों पर गुस्सा करने की बजाय उनसे प्यार करें ताकि वे आपका सम्मान करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो