हाल में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर से सुनील दत्त से जुड़ी बातों के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने बताया, ' सुनील दत्त वाकई में एक गरिमामय इंसान थे। मुझे याद है जब हमने 1993 के दंगों के दौरान एक रात बाहर गुजारी थी।' आमिर ने आगे कहा,' जब 1993 में मुंबई दंगे हुए, तब फिल्म इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था और आर्मी बुलाए जाने की मांग की थी। सीएम से कहा गया कि किसी भी तरह दंगों को रोका जाए। इसके बाद दंगों के विरोध में हमने महात्मा गांधी के एक स्टैच्यू के नीचे पूरी रात बिताई। मेरे साथ सुनील दत्त, यश चोपड़ा, जॉनी वाकर और एक प्रोड्यूसर थे। ये इस विरोध की पहली रात थी। ये रात वाकई यादगार थी। मैंने यश चोपड़ा और सुनील दत्त के करियर के खूब अनुभव सुने। अगली शाम तक सीएम ने एक्शन लिया और हालात सामान्य हुए। '