
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (सोर्स: X)
Ankita Lokhande and Vicky Jain Video : टीवी के फेमस कपल्स में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने इस बार वैलेंटाइंस डे मनाने का एक अनोखा तरीका अपनाया। जहां आमतौर पर कपल्स इस खास दिन रोमांटिक डिनर या कोई यात्रा चुनते हैं, तो वहीं अंकिता और विक्की ने घर पर ही स्विमिंग पूल में पूरी शांति और सुकून के साथ समय बिताया। उन्होंने इस खास दिन की यादें अपने पूल डेट वाले वीडियो के द्वारा इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कीं।
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "इस वैलेंटाइंस डे पर हमने शोर को नहीं, शांति को चुना। क्योंकि प्यार सिर्फ बड़े प्लान्स, गिफ्ट्स या शो-ऑफ करने के लिए नहीं होता। कभी-कभी प्यार बस साथ रहना, एक-दूसरे का सहारा बनना और चुपचाप एक-दूसरे को चुनना होता है।" वीडियो में दोनों पूल में आराम से लेटे नजर आ रहे हैं, जहां कुछ एक्सपर्ट्स उन्हें एक्सरसाइज करवा रहे हैं। तो कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दिए और कुछ ने बताया कि वो वीडियो देखकर उन्हें बड़ी शांति महसूस हुई तो कुछ ने इस प्यारे अंदाज की तारीफ भी की। हालांकि कुछ यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणियां भी कीं और इसे अमीरी का अंदाज बताया।
इतना ही नहीं, अंकिता और विक्की की शादी साल 2021 में हुई थी। दोनों की जोड़ी ने तब से ही खूब चर्चा बटोरी हैं। विक्की जैन बिलासपुर के रहने वाले हैं और एक सफल बिजनेसमैन हैं, जिनका कारोबार कोयला, वॉशरीज, पावर प्लांट और हीरों तक फैला हुआ है। वे रियल एस्टेट फर्म महावीर इंस्पायर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। बाजार में उनकी कुल संपत्ति 130 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
अंकिता लोखंडे ने टीवी के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बाद में कई फिल्मों और रियलिटी शो में भी अपनी टैलेंट का प्रदर्शन किया। उन्होंने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', 'बागी 3' और 'स्वतंत्रता वीर सावरकर' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी अनुमानित संपत्ति 25 से 30 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। दोनों को साथ में 'बिग बॉस 17' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे शो में भी देखा जा चुका है।
Updated on:
15 Feb 2026 08:34 am
Published on:
15 Feb 2026 08:34 am
