ये लो ! अब ये कुत्ता भी कर रहा है अक्षय कुमार की फिल्म #TOILET का प्रमोशन..
जब से अक्षय कुमार की फिल्म टॅायलेट एक प्रेम कथा रिलीज हुई है, सभी जनता इस फिल्म से काफी प्रभाविक दिखाई दे रही हैं। आजकल पब्लिक शौचालय से जुड़ी किसी भी गलत हरकत को सोशल मीडिया के जरिए दिखाती है और टॅायलेट में दिखाए कुछ नीयमों को याद दिलाते हुए फिल्म का प्रमोशन करती है। और अब एक बार फिर टॅायलेट से जुड़ी एक वीडियो सामने आई है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इस बार एक इंसान ने नहीं बल्कि एक **** ने दुनिया के लोंगो को टॅायलेट यूज करने का पाठ पढ़ाया है।
जी हां आपने ठीक सुना। खबर है की हाल में एक्टर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें एक कुत्ता कमोड में टॉयलेट करता है। साथ ही टॉयलेट करने के बाद अपने आप फ्लश भी ऑन करके टॅायलेट को साफ भी करता है।
इस वीडियो पर अक्षय ने कमेंट लिखा है की-, देखो कौन है गुड बॅाय...टॅायलेट ट्रेनिंग 101
बता दें इन दिनों अक्षय कुमार के साथ साथ उनकी पत्नी भी फिल्म टॅायलेट एक प्रेम कथा को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। हाल ही में उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की थी जिसमें एक आदमी की बीच पर पैशाब कर रहा था। उन्होंने फोटो पर कमेंट किया,- टॅायलेट एक प्रेम कथा पार्ट 2...
Good morning and I guess here is the first scene of Toilet Ek Prem Katha part 2 #WhenYourWalkGoesDownTheToiletpic.twitter.com/tfyTQs8BFM
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) August 19, 2017
बता दें फिल्म टॅायलेट एक प्रेम कथा ने पहले ही हफ्ते में 96 करोड़ की कमाई की थी और अब वह आमिर खान की हिट फिल्म पीके का भी रिकॅार्ड तोड़ती नजर आ रही है। टॅायलेट अबतक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और उम्मीद करते हैं जल्द ही वे 200 का आकड़ा पार कर बॅालीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।