बॉलीवुड

‘बधाई हो’ की WRAP UP पार्टी में दंगल गर्ल के साथ जम कर थिरके आयुष्मान

बधाई हो की कहानी एक परिवार पर आधारित है जिसपर एक अनचाही मुसीबत आ जाती है।

2 min read
Mar 22, 2018
badhai ho

दर्शकों को अपनी पिछली फिल्म 'बरेली की बर्फी' से एंटरटेन करने वाले आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है 'बधाई हो'। आयुष्मान की अपोजिट अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा हैं। फिल्म को अमित शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में मूवी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आयुष्मान और सान्या एक डांस नंबर पर थिरक रहे हैं। दोनोें ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर डांस किया है।

बधाई हो की कहानी एक परिवार पर आधारित है जिसपर एक अनचाही मुसीबत आ जाती है। फिल्म में परिवार इसी मुसीबत का सामना करते और जूझते हुए नजर आएगें।

आयुष्मान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'पिछली फिल्म 'बरेली की बर्फी' से जुड़ा मेरा बेहतरीन अनुभव रहा है साथ ही मेरी आने वाली फिल्म 'बधाई हो' की शूटिंग के दैरान भी हमने खूब मस्ती की है। निर्देशक अमित जी की कहानी पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर है। यह एक पारिवारिक फिल्म है।'

No data to display.

कुछ समय पहले मूवी के बारे में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने बताया था कि, 'मैं फिल्म 'बधाई हो' में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे आज भी वो किस्सा याद है जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के दौरान मैं हंसते-हंसते लोट-पोट हो गई थी और तुंरत ही फिल्म को करने का निर्णय कर लिया था। फिल्म में मैं एक बबली लड़की के रोल में हूं जो आयुष्मान के साथ काम करती है।'

बता दें सान्या मल्होत्रा की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में दिख चुकी हैं। ‘दंगल’ में सान्या ने रेसलर गीता की छोटी बहन बबीता का किरदार निभाया था। अब जल्द ही वो सिल्वर स्क्रीन पर आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

Video: चालक ने किसान को लौटाए एक लाख रुपए

Updated on:
22 Mar 2018 04:33 pm
Published on:
22 Mar 2018 04:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर