बिचुकले कहते हैं कि भले ही सलमान खान ने अब तक के बिग बॉस के सीजन अपने दम पर चलाए होंगे लेकिन यह बिग बॉस का सीजन उनके नाम से जाना जाएगा। उन्होंने सलमान को ‘पिंजरे का शेर’ भी कहा है। उन्होंने कहा कि सलमान ने उनके लिए जिस भाषा का प्रयोग किया उस भाषा में उनसे पूरे महाराष्ट्र में किसी ने भी बात नहीं की हैं और अब वह सलमान को जवाब देने वाले हैं क्योंकि वह असली शेर हैं, पिंजरे के शेर नहीं हैं।