22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में अभिषेक बच्चन ने की इतनी बड़ी मदद, फराह खान, ऋतिक, सोनाली और फैंस ने कहा- बड़े दिल वाला

फराह ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। फराह के अनुसार, 'अभिषेक एक स्केच के लिए 1 लाख रुपए कौन देता है?

2 min read
Google source verification
लॉकडाउन में अभिषेक बच्चन ने की इतनी बड़ी मदद, फराह खान, ऋतिक, सोनाली और फैंस ने कहा- बड़े दिल वाला

लॉकडाउन में अभिषेक बच्चन ने की इतनी बड़ी मदद, फराह खान, ऋतिक, सोनाली और फैंस ने कहा- बड़े दिल वाला

मुंबई। फिल्म मेकर फराह खान कुंदर की 12 वर्ष की बेटी अन्या के बनाए स्केच को अभिषेक बच्चन ने 1 लाख रुपए में खरीदा है। अन्या ने अभिषेक के डॉगी का स्केच बनाया है। अन्य स्टार्स अन्या को अपने पेट्स के स्केच के लिए 1000 रुपए दे रहे हैं। इन स्केच से आए पैसों से पशुओं और बेघरों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

देशभर में लॉकडाउन के चलते पशुओं और बेघरों के सामने आए भोजन के संकट से बचाने की अन्या की इस मुहिम को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ना केवल सराहा है बल्कि अपना योगदान देने की बात भी कही है।

फराह ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। फराह के अनुसार, 'अभिषेक एक स्केच के लिए 1 लाख रुपए कौन देता है? इससे अन्या के कल्याणकारी अभियान का पैसा सीधे दोगुना हो गया है। धन्यवाद मेरे पागल, बड़े दिल वाले बॉय। आपको बहुत बड़ा हॅग जो आप पसंद नहीं करेंगे।' अभिषेक की इस मदद पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बड़े दिल वाला बता रहे हैं।

बता दें कि अभिषेक के अलावा एक्ट्रेस तब्बू, साजिया गोवारिकर, आरती शेट्टी और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, मनीष पॉल, महीप कपूर, सानिया मिर्जा, अदिती राव हैदरी, सोनू सूद, ताहिरा कश्यप, शमिता शेट्टी और अभिलाषा शर्मा सहित कई सेलेब्स ने अन्या से अपने पेट्स के स्केच बनाने को कहा है। फराह ने आर्डर देने वाले सभी लोगों से उनके पालतू डॉगी की फोटो मंगवाई है। फोटो देखकर अन्या स्केच बनाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले अन्या अपने पिगी बैंक (गुल्लक) के पैसों से भूखे डॉगीज के लिए एक सप्ताह का खाना उपलब्ध करवा चुकी हैं।