
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan
बच्चन परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इस परिवार में कोई प्रोफेशनल काम के लिए तो कोई अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर मीडिया में चर्चा में रहता है। इसी बीच साल 2008 का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के टॉक शो 'अनफॉरगेटेबल टूर' का है। पहली बार अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आए थे। इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो में अभिषेक और ऐश्वर्या गेस्ट के तौर पर आए थे, जिनके साथ अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछने का सिलसिला शुरू किया था। इसी दौरान अमिताभ ने ऐश्वर्या से एक सवाल पूछा, जिसका जवाब अमिताभ बच्चन ने खुद ही गलत दे दिया। इस मौके पर तुरंत अभिषेक ने ऐश्वर्या के जवाब को सही बताते हुए अमिताभ बच्चन को उनकी गलती के बारे में बताया।
दरअसल, हुआ यूं था कि शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने दोनों से सवाल पूछने से पहले बताया था कि वो ऐश्वर्या और अभिषेक से एक-दूसरे के बारे में सवाल करने वाले हैं। इसके बाद ही उन्होंने सबसे पहले अभिषेक से सवाल किया कि ऐश्वर्या किस साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थीं, जिसका जवाब अभिषेक ने सही दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने ऐश्वर्या से सवाल किया कि मैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक एक साथ कितनी फिल्मों में आए हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा, 5 फिल्मों में, लेकिन अमिताभ ने बताया कि उनका जवाब गलत है। अमिताभ ने कहा कि दोनों ने चार फिल्में एक साथ की हैं।
अमिताभ को रोकते हुए अभिषेक ने बोला कि दोनों ने पांच फिल्में साथ में की हैं, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों के नाम गिनाते हुए बताया कि ‘एक अजनबी’ में भी दोनों साथ थे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ ‘बंटी और बबली’, ‘सरकार’, ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘सरकार राज’ और ‘एक अजनबी’ में काम किया है। इसमें ‘बंटी और बबली’ के हिट गाने ‘कजरारे’ में तीनों यानी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन थे। इस गाने में तीनों को खूब पसंद किया गया था।
Updated on:
26 Sep 2024, 4:03 PM IST
Published on:
26 Sep 2024, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.