
actor-siddharth-said-if-modi-does-not-win-i-will-delete-my-account
पूरा देश लोकसभा 2019 के परिणाम देखकर मोदीमय हो चुका है। चारो तरफ एनडीए के इस चमत्कारिक जीत की ही चर्चा है। रिजल्ट से पहले ही कई तरह की अटकलें लग रही थी। कोई मोदी के पक्ष में था तो कोई विपक्ष में। इस चुनाव में बॉलीवुड का भी गजब का रुझान देखा गया। जीत-हार के अंदेशों से दूर एक्टर्स ने जमकर अपनी चहेती पार्टी का सपोर्ट किया। इन्हीं एक्टर्स में एक हैं सिद्धार्थ।
एक्टर ने 22 मई को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं यहां पर एक सच्ची कसम खाता हूं कि अगर नरेन्द्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो मैं अपना ट्वीटर अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर दूंगा। जय हिंद।'
बता दें, 23 मई को आए चुनावी परिणाम में बीजेपी को करिश्माई जीत मिली है। अकेले बीजेपी ने ही बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बीजेपी से भी तमाम कलाकारों ने मोदी की इस विजय पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
Published on:
23 May 2019 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
