24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ जो yash ने KGF chapter 3 में काम करने से किया इनकार! फिल्म बन भी पाएगी या नहीं?

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 'KGF chapter 3' में यश ( yash ) नहीं होंगे। वह खुद अब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं रहना चाहते। इस कारण से अगली फिल्म डिले भी हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 18 Jan 2023, 12:14 PM IST

hjgfk.jpg

पिछले साल सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल 'KGF chapter 2' 2022 की सबसे कमाई जाने वाली फिल्मों में से एक है। मूवी में मशहूर स्टार यश (Yash) ने लीड किरदार निभाया है। यह कन्नड़ सिनेमा की ऑलटाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है। यूं तो यश हमेशा से कामयाब एक्टर्स की लिस्ट में रहे हैं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरहिट बना दिया। पर अब खबरें हैं कि 'KGF chapter 3' में यश नहीं होंगे। वह खुद अब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं रहना चाहते। इस कारण से अगली फिल्म डिले भी हो सकती है।

हाल ही एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि यश 'KGF Chapter 3' में फुल फ्लैज रोल नहीं करना चाहते। वे नहीं चाहते हैं कि उनकी छवि ऐसी बने,जैसी हॉलीवुड स्टार्स सीन कॉनेरी और डेनियल क्रैग की जेम्स बॉन्ड के रूप में है। उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी के पांच साल ' KGF ' फ्रेंचाइजी को देने के बाद यश अब इस फ्रेंचाइजी से ब्रेक चाहते हैं।

हालांकि,यश के फैन्स को अभी भी उम्मीद है कि वे इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का यह पार्ट रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब फिल्म 2025 में फ्लोर पर आएगी। बता दें विजय किर्गंदुर ने यह खुलासा किया था कि वे 'KGF' फ्रेंचाइजी को हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज जेम्स बॉन्ड की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हो सकता है कि फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट के बाद रॉकी भाई के रोल में यश की जगह कोई और एक्टर नजर आए।

गौरतलब है कि'KGF'फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड फिल्म ने लगभग 350 करोड़ की कमाई की थी। 4 साल बाद 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट 'KGF Chapter 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हुआ और फिल्म ने तहलका मचा दिया। लगभग 1250 करोड़ रुपए से ज्यादा के कलेक्शन के साथ यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग