नई दिल्ली। 60 से 70 के दशक की चुलबुली, हंसमुख और नटखट सी दिखने वाली एक्ट्रेस मुमताज ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। आज के समय में मुमताज भले ही फिल्मों की रंगीन दुनिया से दूर हैं लेकिन इसके बाद भी उनके चाहने वाले उनके अंदाज और उनकी अदाओं को याद करते हैं। एक वक्त ऐशा भी था जब यह एक्ट्रेस एक फिल्म की फीस 10 लाख तक लेती थीं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका स्टारडम कितना ऊंचा था।