24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, ननद-भाभी की कमाई जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Aishwarya Rai and Shweta Bachchan net worth: बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और बेटी श्वेता बच्चन के रिश्ते के बारे में बातें चलती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन की नेटवर्थ कितनी है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 23 Sep 2024, 12:27 PM IST

Aishwarya Rai and Shweta Bachchan

Aishwarya Rai and Shweta Bachchan

Aishwarya Rai and Shweta Bachchan net worth: बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय को SIIMA 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें एक बार फिर से फैलने लगीं। कपल के तलाक की खबरें अभिषेक बच्चन के 'डाइवोर्स' वाले पोस्ट को लाइक करने के बाद से आने लगी। ऐश्वर्या राय का उनकी ननद श्वेता बच्चन के साथ रिलेशन पर भी कई बार सवाल खड़े किए गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या और श्वेता बच्चन की नेटवर्थ कितनी है? आइए बताते हैं ननद और भाभी की नेटवर्थ के बारे में

ऐश्वर्या राय नेट वर्थ

ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में 45 से ज्यादा फिल्में की हैं। ऐश्वर्या की लगभग सभी फिल्में हिट-सुपरहिट रही हैं। ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ 862 करोड़ रुपए है। ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों के लिए मोटा पैसा भी चार्ज करती हैं। वो सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि तरह-तरह के ब्रांड एंडोर्समेंट से भी 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बॉलीवुड फिल्म करने के लिए ऐश्वर्या राय तकरीबन 10 करोड़ की भारी भरकम फीस चार्ज करती हैं।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या से तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने उठाया बड़ा कदम, पिता अमिताभ का छोड़ा घर!

श्वेता बच्चन नेट वर्थ

श्वेता बच्चन की शादी बिजनेस दुनिया के जाने-माने निखिल नंदा से हुई है। उनके पति की नेट वर्थ वैसे तो 60 करोड़ रुपये है मगर जिस एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड कंपनी के वे प्रबंधक निदेशक हैं, उसका राजस्व 7014 करोड़ रुपये का है। श्वेता बच्चन की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 160 करोड़ रुपये है। दरअसल, अमिताभ बच्चन द्वारा जुहू में बच्चन हवेली प्रतीक्षा उन्हें गिफ्ट किये जाने के बाद श्वेता की नेट वर्थ में सीधे-सीधे 50 करोड़ का इजाफा हुआ है। इस हवेली की कीमत 50 करोड़ रुपये है।