23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या राय ने शादी की सबसे बड़ी निशानी को किया खुद से दूर, पति Abhishek Bachchan से तलाक पर दिया हिंट

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce:ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को तलाक की खबरें काफी दिनों से चल रही हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय ने खुद से अपनी शादी की सबसे बड़ी निशानी को खुद से अलग कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 16 Sep 2024, 10:02 AM IST

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce: ऐश्वर्या राय का अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। कपल की तलाक की खबरें काफी दिनों से चल रही हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में पिछले कुछ दिनों से दूरियां नजर आ रही हैं। दोनों की तलाक की खबरों पर जोर तब से मिलने लगा जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार से दूर अपनी बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय दिखीं। इसके बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेली ही नजर आईं थी। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी एक ब्लॉग पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि सब खत्म। एक्टर अमिताभ के इस पोस्ट से लग रहा था कि बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक बार फिर से ऐश्वर्या राय का बेटी आराध्या के साथ वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सबसे बड़ी निशानी को नहीं पहन रखा था। आइये जानते हैं कि तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने किस निशानी को खुद से दूर कर दिया और अभिषेक बच्चन से खुद को अलग करने का हिंट दिया।

ऐश्वर्या राय ने शादी की निशानी को खुद से किया दूर

ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ दुबई SIMAA अवॉर्ड्स रिसीव करने के लिए रवाना हुई। इस दौरान एक्ट्रेस को उनकी बेटी के साथ एर्पॉर्ट पर स्पॉट किया गया वहां के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तलाक के बीच ऐश्वर्या राय के वायरल फोटो और वीडियो में कुछ ऐसा देखा गया जिससे हिंट मिल गया कि एक्ट्रेस ने अपने पति अभिषेक से दूरी बना ली है। दरअसल ऐश्वर्या राय ने शादी की अंगूठी को नहीं पहन रखा था एक्ट्रेस की उगली से उनकी वेडिंग रिंग गायब दिखी। इसके पहले कभी भी ऐश्वर्या राय को बिना वेडिंग रिंग के नहीं देखा गया है। हमेशा अपनी शादी की निशानी को पहनने वाली ऐश्वर्या राय ने अचानक से तलाक की खबरों के बीच उससे दूरी बना ली। ये देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है कपल के बीच दूरियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। इसके पहले अभिषेक बच्चन को भी बिना वेडिंग रिंग के स्पॉट किया गया है।

ऐश्वर्या राय के वीडियो पर लोगों ने किया कॉमेंट

ऐश्वर्या राय को बिना वेडिंग रिग पहने हुए देखते हुए फैंस को भी चिंता सताने लगी है कि उनके बॉलीवुड के फेवरेट कपल की राहें अलग होने के कगार में हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर लोग कॉमेंट कर रहे हैं, एक फैन ने लिखा, "अंगूठी नहीं है उगली में बस सब ठीक हो दोनों के बीच में", दूसरे यूजर ने लिखा, "कुछ दिनों पहले अभिषेक भी बिना सगाई की अंगूठी के नजर आए थे" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "आराध्या हमेशा मां के साथ हाथ पकड़े नजर आती है।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग