4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब परिणीति चोपड़ा की वजह से अजय देवगन के बेटे युग ने उन्हें जड़ दिया था थप्पड़, फिर कही थी ये बात

2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन लोगों को खूब पसंद आई थी। ये फिल्म लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई थी। फिल्म में अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, लेकिन जहां ये फिल्म सुपर हिट रही थी वहीं अभिनेता अजय देवग के बेटे ने उन्हें फिल्म देखने के बाद उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 08, 2022

ajay devgn revealed yug slapped him on seeing parineetis death in golmaal again

ajay devgn revealed yug slapped him on seeing parineetis death in golmaal again

जी हां इसका खुलासा खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इंटरव्यू में अजय देवगन से सवाल किया गया था कि ‘गोलमाल अगेन’ में उनकी परफॉर्मेंस पर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था। इस बात का जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा था कि काजोल और युग इस फिल्म को देखकर खूब हंस रहे थे। काजोल का तो हंसना रुक ही नहीं रहा था। लेकिन उनका बेटा युग अचानक सेकेंड हाफ में रोने लगा। अजय देवगन ने कहा कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा के किरदार के मरने से उनके बेटे युग को इतना दुख पहुंचा कि वह रोने लगा और उसने उन्हें ही थप्पड़ मार दिया।

फिल्म में परिणीति चोपड़ा को मरता देख युग भावुक हो गया था और जैसे ही अजय देवग ने उससे पूछा, क्या हुआ तो उसने उल्टा उन्हें ही थप्पड़ मार दिया और कहा मुझे रोते हुए मत देखो। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि परिणीति चोपड़ा की डेथ हो जाती है और फिर उनकी आत्मा दिखने लगती है।

आपको बता दें कि फिल्म दर्शकों को हंसाने में कामयाब हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई इस फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन के साथ कुणाल खेमू, अरशद वारसी, श्रेयास तलपड़े, तुषार कपूर, तबु, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके साथ ही अजय देवगन के बेटे युग अब 11 साल के हो गए हैं। अक्सर कपल उनकी अजय देवगन और काजोल बेटे युग के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं। अजय देवगन पिछली बार फिल्म 'रनवे 34' में नजर आए थे। हालांकि उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके साथ ही वो अब अपनी फिल्म 'भोला' (Bholaa) का डायरेक्शन करेंगे। भोला 30 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। बताते चलें कि अजय देवगन के साफ फिल्म भोला में तब्बू नजर आएंगी।

Story Loader