
akshay kumar congratulate isro for Chandrayaan 2
चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) की सफल उड़ान पर पूरा देश जश्न मना रहा है। इसी के साथ हाल में फिल्म मिशन मंगल (Mission Mangal) के अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी इसरो (ISRO) को चंद्रयान 2 की सफलता पर बधाई दी हैं। अक्षय कुमार ने बधाई देते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इसरो को ट्वीट कर लिखा,’इसरो ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की हैं। चंद्रयान 2 की पूरी टीम को मैं शुभकामनाएं देता हूं। जो इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए थे। इसरो ने भारत का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया हैं। यह मिशन अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का नाम अग्रणी देशों में शुमार कर देगा।'
क्या आप जानते हैं जब चंद्रयान 2 को लांच किया जाने वाला था इससे कुछ समय पहले ही इसे रोक दिया गया था और फिर इसे आज के लिए शेड्यूल किया गया। आज सभी कुछ अनुमान के अनुसार रहा और चंद्रयान 2 ने श्रीहरिकोटा से चंद्रमा के लिए उड़ान भरी और एक बार फिर इतिहास रच दिया।
वहीं अगर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल की बात करें तो ये फिल्म भारत के पहले मंगलयान पर आधारित हैंl मूवी इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक वैज्ञानिक की ही भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू और कृति कुलहरी की भी अहम भूमिका हैं।
Published on:
23 Jul 2019 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
