18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड पॉजिटिव होने के बाद अक्षय कुमार हुए अस्पताल में भर्ती

एक्टर अक्षय कुमार ने रविवार को जानकारी दी थी कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था। लेकिन अब अक्षय कुमार को लेकर खबर आ रही है कि वह हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Apr 05, 2021

Akshay Kumar admitted to the hospital.jpg

Akshay Kumar admitted to the hospital

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों कोरोना की जद में है। कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को एक्टर अक्षय कुमार ने ये जानकारी दी थी कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया था। लेकिन अब बड़ी खबर आ रही है कि अक्षय हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके हैं। इसकी जानकारी भी एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

अस्पताल में हुए भर्ती
एक्टर ने ट्वीट कर पहले तो फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद कहा। उसके बाद उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी की प्राथनाओं के लिए धन्यवाद। लगता है ये काम कर रहे हैं। मैं ठीक हूं, पर एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें।' उनका ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

'रामसेतु' फिल्म की यूनिट भी हुई संक्रमित
अक्षय कुमार के अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' की यूनिट भी कोरोना का शिकार हो गई है। फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट्स की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंड‍िया सिने एंप्लॉइज (FWICE) के जेनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने बताया कि 'फिल्म की पूरी टीम सावधानी बरत रही है। ये बदकिस्मती है कि आर्ट‍िस्ट्स एसोस‍िएशन के 45 लोग कोविड पॉजिटिव आई है। वे सभी क्वारंटीन में हैं।' जिसके बाद फिल्म की शूटिंग टाल दी गई है।

कोविड पॉजिटिव होने की दी जानकारी
इससे पहले अक्षय कुमार ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करवा लें और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।' जिसके बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने उनकी जल्द ठीक होने की कामना की।