अक्षय कुमार का पुराना वीडियो हुआ वायरल मंदिरों में दूध-दही चढ़ाने को बताया था बर्बादी लोगों ने कहा- डबल स्टेैंडर्ड
नई दिल्ली | बॉलीवुड की खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रिसेन्टली राम मंदिर के लिए दान किया था। उन्होंने अपने एक वीडियो में फैंस से भी इसकी अपील की थी। अक्षय के फैंस ने जहां उनकी खूब तारीफ की थी वहीं उनके वीडियो के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। अक्षय को ट्रोल करने के पीछे लोगों की वजह भी थीं। उनका कहना था कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतू (Ram Setu) के लिए इस तरह का पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं। ताकि उनकी फिल्म को लाइमलाइट मिल सके। वहीं अब अक्षय का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो मंदिरों में ना जाने की बात कर रहे हैं।
अक्षय का ये इंटरव्यू एबीपी माझा का है जिसमें वो गेस्ट बनकर पहुंचे थे। एक्टर का ये वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है जब उन्होंने फिल्म ओह माय गॉड की थी। फिल्म में काफी चीजें ऐसी दिखाई गईं थीं जों अंध भक्ति पर सवाल उठा रही थीं। अक्षय वीडियो में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हिंदू मंदिरों में जो दूध दही भगवान पर चढ़ाया जाता है वो सब बर्बादी है। भगवान के लिए दूध और तेल को क्यों बर्बाद करते हैं? भगवान ने तो नहीं कहा ऐसा कि मेरे ऊपर दूध चढ़ाओं। हनुमान कहते हैं क्या कि मेरे ऊपर तेल डालो। ये सब एक तरह की बर्बादी है।
अक्षय ने आगे कहा कि किसानों के लिए हम चिंतित रहते हैं कि भूख के कारण मर रहे हैं तो उन्हें चीजे दीजिए ना। मैंने देखा है कि मंदिरों में बहुत बर्बादी होती है। नारियल फोड़ते हैं। हमें थोड़ा प्रैक्टिल होना चाहिए। भगवान ये सब नहीं कहता है। भगवान के लिए कुछ मायने रखता है तो वो अच्छे कर्म करना। मंदिर भी मत जाओ। वहां भी जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर में ही भगवान की पूजा कर सकते हैं। अक्षय की इन बातों को सुनने के बाद लोग उन्हें दोहरा चरित्र वाला व्यक्ति बता रहे हैं।