26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौनी रॉय को पार्टियों में जाने से मना करते थे अक्षय कुमार

15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 18 Aug 2018, 12:51 PM IST

gold

gold

15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दो दिन तकरीबन 33.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे 25 करोड़ का कलेक्शन करने के साथ ही फिल्म 'गोल्ड' अक्षय कुमार के कॅरियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। वहीं मौनी रॉय ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। डेब्यू फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलने से मौनी रॉय बहुत खुश और उत्साहित हैं। हाल में मौनी ने एक साक्षात्कार में फिल्म और अक्षय के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया।

रिंग सेरेमनी के लिए मुंबई पहुंचा निक का परिवार, इस शुभ काम से पहले प्रियंका करवाएंगी एक विशेष पूजा

सीन से पहले अपने आइडिया देते थे अक्षय
मौनी ने इंटरव्यू में बताया कि किसी भी सीन से पहले अक्षय कुमार आते अचानक से आइडिया देने लगते। उस समय उन्हें यह भी नहीं पता होता था कि वास्तव में वह अपने को-स्टार की कितनी मदद कर रहे हैं।

मौनी को दी यह सलाह
अक्षय को बॉलीवुड में अपनी सख्त जीवनशैली के लिए जाना जाता है। वे रात को जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। सुबह वह नियमित व्यायाम भी करते हैं। रोजाना उनका यही रुटीन रहता है। वह बॉलीवुड की पार्टियों में भी बहुत कम नजर आते हैं। अक्षय ने भी मौनी को यही सलाह दी कि वह भी इसी तरह का रूटीन फोलो करें।

प्रियंका के रोके में पहुंची छोटी बहन परिणीति, बीच में छोड़कर आई फिल्म की शूटिंग

मौनी को अनुशासित रहने के लिए कहा
मौनी ने बताया, 'अक्षय ने मुझे सलाह दी थी कि मैं पार्टियों में नहीं जाऊं। अक्षय ने मुझे यह भी कहा कि मुझे प्रोड्यूसर का एक्टर होना चाहिए मतलब कि मुझे काफी अनुशासित रहना चाहिए। मुझे हमेशा टाइम पर काम पर पहुंचना चाहिए और काम करने की शर्तों का पालन करना चाहिए।'

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर
मौनी रॉय की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगे। महानायक अमिताभ भी फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ भी एक फिल्म साइन की है।