जी हां, अक्षय ने अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें इस प्यार की सजा भी मिली थी। दरअसल, अक्षय को जिस स्कूल में पढ़ाई करते थे, उसी स्कूल की एक मराठी टीचर से प्यार हो गया था, जिसके चलते उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। असल में अक्षय को अपना पहला प्यार इसलिए याद गया, क्योंकि जिस फिल्म के इवेंट में वो पहुंचे थे, उस फिल्म की कहानी अक्षय के बचपन की कहानी से काफी मेल खाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक स्कूल के बच्चे को अपनी टीचर से प्यार हासे जाता है। जब इस ट्रेलर को अक्षय ने देखा, तो उन्हें भी अपने बचपन के प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं।