25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन की हुई फजीहत, अहमदाबाद विमान हादसे पर किया ऐसा पोस्ट, भड़क गए यूजर्स

Amitabh Bachchan: अहमदाबाद विमान हादसे पर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसे देख यूजर्स भड़क गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 13 Jun 2025, 6:00 PM IST

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन की संवेदना पर मचा बवाल

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। अहमदाबाद विमान हादसे पर एक्टर की लेटेस्ट पोस्ट देख यूजर्स आग बबूला हो गए हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्या कर दिया, जिसे देख अचानक भड़क गए हैं; चलिए जानते हैं।

‘बिग बी’ ने पोस्ट में क्या लिख दिया?

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दुखद घटना पर हर कोई शोक जता रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी इस हादसे पर अपना दुख जाहिर कर रही हैं। हादसे के दो-चार घंटे नहीं बल्कि 24 घंटे बाद शुक्रवार को ‘बिग बी’ ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। लेकिन, वह ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गए।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!''

भड़के यूजर्स?

एक्टर की 24 घंटे बाद प्रतिक्रिया आने पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘24 घंटे बाद जब पूरा देश रो-रो कर थक चुका था, जब आसमान से शव बरस रहे थे, जब माताएं लिपटकर रो रही थीं, तब महानायक की नींद टूटी…’

दूसरे यूजर ने गुस्से में लिखा- ‘घटना से स्तब्ध हो के बेहोश हो गए थे क्या सर? शायद अभी होश आया है तो आज ट्वीट कर रहे।’

तीसरे ने लिखा, ‘महाशय की नींद अब जाकर खुली. X को भी इन्होंने कमाई का जरिए बना लिया है..इनके जीवन का सिर्फ एक ही मकसद है.. पैसा पैसा और सिर्फ पैसा. हादसे के एक दिन बीत जाने के बाद नींद खुली..इसे भी X पर भुना लिया। पैसे कमाने की जिद्द में ये बूढ़ा सठिया गया है।’

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- ''आपको आज पता चला है, इस हादसे के बारे में?''

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash जैसी घटना पर आधारित है Runway 34, जानिए ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग पर बनी सच्ची कहानी

बता दें कि गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा।

एयर इंडिया का आधिकारिक बयान

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ''अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है। केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

यह भी पढ़ें: Ram Charan: ‘द इंडिया हाउस’ के शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा, पानी की टंकी फटने से मची अफरा-तफरी