बॉलीवुड

KBC 13 : केबीसी के सेट पर पहुंची अमिताभ बच्चन की नातिन और बेटी, शानदार होगा यह शुक्रवार

कौन बनेगा करोड़पति 13 में जल्द ही अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा बतौर गेस्ट आने वाले हैं। एक्टर ने एक फोटो ट्वीट की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

2 min read

सोनी टीवी के चहेते शो 'कौन बनेगा करोड़पति'(Kaun Banega Crorepati) सीजन 13 का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है। इसके 'शानदार शुक्रवार' एपीसोड में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रेटी मेहमान बनकर आता है। शो के इसी सेगमेंट में बहुत जल्द आपको अमिताभ बच्चन के घर की दो रौनक श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नंदा हॉट सीट पर दिखाई देंगी। ऐसा पहली बार होगा जब टीवी चैनल पर बच्चन परिवार की तीन जनरेशन एक साथ मंच पर नजर आएगी। ये सबसे पुराना गेम शो है जो इंडियन टेलीविजन पर आता है। इस शो की खास बात ये है कि यहां ज्ञान तो मिलता ही है, साथ ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का मजेदार अंदाज भी दर्शकों को एंटरटेन करता है। इस बार शानदार शुक्रवार में जो गोस्ट आने वाले हैं वह अमिताभ बच्चन के लिए काफी खास हैं। और हो भी क्यों ना इस बार शानदार शुक्रवार में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) और नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) जो आने वाली हैं।

हम आपको बता दें कि इस शो की शूटिंग पूरी की जा चुकी है, जिसकी तस्वीरें खुद अमिताभ ने ही अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ ने दर्शकों के दिलों को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 'बेटियां सबसे प्यारी, उनका ही जहां है।' ये तस्वीरें जोर-शोर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और बिग बी के इस पोस्ट को खूब लाइक्स मिल रहे हैं तो वहीं लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, बहुत ही मजेदार एपिसोड होने वाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा, इस एपिसोड का इंतजार नहीं हो रहा। एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत ही प्यारी तसवीर है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, इस खूबसूरत फोटो को शेयर करने के लिए शुक्रिया सर।

बता दें कि तस्वीर में बच्चन साहब डार्क ग्रे कलर का सूट पहने नजर आ रहे है। श्वेता बच्चन ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना है। तो वहीं नव्या नवेली नंदा ने लाइट ब्लू कलर के ड्रेस के ऊपर ब्लू कलर का ब्लेजर पहना हैं। अमिताभ बच्चन की इस फोटो में तीन पीढ़ियां एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। इसके अलावा बिग बी ने अपने ब्लॉग में केबीसी के 1000 एपिसोड पूरे होने का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा- '' मैंने चैनल से कहा कि मैं केबीसी के मंच पर अपने परिवार को लाना चाहता था, जो हॉटसीट पर मेरे साथ हों।और अब हम यहां है।''

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 (Kaun Banega Crorepati 13) में इन दिनों स्टूडेंट को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल रहा है। कुछ दिनों पहले अद्वैत जिनकी उम्र 10 साल है हॉट सीट पर पहुंचे। जैसे ही वो हॉट सीट पर बैठे उन्होंने बिग बी से ही सवाल जवाब करने शुरू कर दिए। उन्होंने शो से जुड़े हुए तीन सवाल पूछे। जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन का दिमाग भी चकरा गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले अद्वैत रैप लिखते हैं और गाते भी हैं। इतना ही नहीं उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी हैं। बच्चे का रैप सुनकर बिग भी भी हैरान रह गए।

Published on:
25 Nov 2021 05:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर