25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! अमिताभ बच्चन ने शेयर की गुड न्यूज, कहा- मनो कामना हुई पूरी

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर किया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 27 Jun 2024, 11:46 AM IST

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan: बिग बी अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी के रिलीज को लेकर चर्चा में बने हैं। इस बीच एक्टर ने एक गुड न्यूज शेयर किया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी आज सुबह 2:54 बजे दी है। इसके बाद से ही फैंस बिग बी के इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट (Amitabh Bachchan Post)

अमिताभ बच्चन ने कल्कि 2898 एडी के रिलीज से पहले ही एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'धैर्य! मनो कामना पूरी' इस ट्वीट के बाद एक्टर ने आगे एक फूल भी लगाया हुआ है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'सर आप सोते कब हो। मैं तो पानी पीनी उठा था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कल्कि 2898 एडी के रिलीज बस कुछ घंटे ही बचे हैं। बेस्ट विशेज सर।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सर, आप इस समय किस टाइम जोन में हैं?'

यह भी पढ़ें: 24 साल की Suhana Khan की फोटोज देखकर फैंस हुए लट्टू, तारीफों से भरा कमेंट बॉक्स

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिव्यू

सिनेमाघरों में आज 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो चुकी है। इसे देखकर आए लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, "ये फिल्म एक बेंचमार्क छोड़कर जाएगी। फिल्म में अमिताभ से लेकर प्रभास तक हर किसी ने शानदार एक्टिंग की है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "प्रभास तो हमेशा से ही ग्रेट हैं और रहेंगे। दीपिका और अमिताभ जी का बूढ़े का रोल दमदार है।" तीसरे यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आखिरी 30 मिनट बेहद जबरदस्त हैं। साथ ही फिल्म की कहानी और विजुअल्स में कमला का काम दिख रहा है।"