
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू
Anant-Radhika Second Pre-Wedding Celebration: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर है। इस बार का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन समुद्र के बीचों-बीच एक क्रूज शिप पर होगा। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) इस सेलिब्रेशन की मेजबानी करेंगे।
अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन फ्रांस के तट पर एक क्रूज शिप पर 28 से 30 मई, 2024 के बीच होगा। खबर है कि क्रूज इटली से चलेगा और 4,380 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दक्षिणी फ्रांस तक पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें: अंबानी फैमिली का जान्हवी कपूर के घर जाने से बॉलीवुड में हंगामा
अनंत और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में 800 मेहमान मौजूद रहेंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड के तीनों खान, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का नाम शामिल है। इनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं। यह सेलिब्रेशन भी पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तरह ग्रैंड होगा। सेलिब्रेशन में शामिल होने वाले मेहमानों के रहने से लेकर खाने तक की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रूज शिप पर कुल 600 स्टाफ मेंबर होंगे।
Published on:
14 May 2024 05:04 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
