हाल ही में नेहा ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। अब नेहा के पति अंगद बेदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक किस के लिए तरसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले काफी वक्त से वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। अब नेहा के पति अंगद बेदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक किस के लिए तरसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। दरअसल, बेटे के जन्म के बाद से ही नेहा और अंगद दोनों बेहद खुश हैं। नेहा अभी भी अस्पताल में एडमिट हैं। ऐसे में उनके माता-पिता और सास-ससुर उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में मौजूद हैं। इस कारण दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इसी का वीडियो उन्होंने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंगद अस्पताल में नेहा के कमरे में जाते हैं और कहते हैं कि वे बहुत देर से ट्राए कर रहे हैं मगर मौका नहीं मिल रहा है। इस पर नेहा उनसे पूछती हैं कि क्या चाहिए तुम्हें। जिसके बाद अंगद उन्हें पास बुलाते हैं और नेहा उन्हें लिप किस कर देती हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अंगद बेदी ने लिखा, 'जब कभी मिले एक सेकंड!! नेहा धूपिया तुम वॉरियर हो। मुझे तुम पर गर्व है तुम जो भी करती हो उस पर।' अंगद के इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
इससे पहले अंगद ने नेहा और अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है। अंगद ने फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटे को दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।' बता दें कि नेहा और अंगद की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है।