
एनिमल मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है। रश्मिका मूवी में रणबीर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। रश्मिका ने फिल्म के दौरान का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सीन के दौरान रणबीर को थप्पड़ मारने के बाद वह फूट-फूटकर रोई थीं।
आखिर क्यों रोई थी रश्मिका
दरअसल, फिल्म में रश्मिका रणबीर की पत्नी की भूमिका में हैं। मूवी में रणबीर रश्मिका को चीट करते हैं। इस बारे में जब रश्मिका को बताते हैं तो वह उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में रश्मिका बताती हैं कि इस सीन को एक टेक में शूट किया गया था।
रश्मिका बताती हैं कि इस सी में बहुत ज्यादा इधर-उधर होना था इसलिए इसे एक टेक में शूट किया गया। वह कहती हैं मुझे पता नहीं था कि क्या करना है। संदीप ने मुझसे कहा कि बस फील करो कि अगर कोई इंसान तुम्हारे साथ ऐसा करे तो इस सिचुएशन में तुम क्या करोगी। मुझे सिर्फ इतना याद है, मुझे एक्शन और कट के बीच का कुछ भी याद नहीं है। रश्मिका ने कहा कि इस सीन के बाद मैं सच में रो रही थी। मैने रणबीर को थप्पड़ मारा था और मैं चिल्ला रही थी।
Published on:
19 Jan 2024 05:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
