बॉलीवुड

विराट कोहली से मिलते ही Anushka Sharma ने बनाया था मुंह, एक्ट्रेस के सामने कर दिया था ये काम

कुछ इस तरह हुई थी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात अनुष्का से मिलते ही विराट कर बैठे थे बड़ी गलती विराट को अनुष्का से लग रहा था डर

2 min read
Dec 21, 2020
Virat Kohli and Anushka Sharma

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी (Pregnancy) पीरियड इंजॉए कर रही हैं। हाल ही में उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) के खराब प्रदर्शन के कारण ट्रोल किया जाने लगा था। हालांकि दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार कभी भी कम होता नहीं दिखाई देता। अनुष्का और विराट को बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक माना जाता है। विराट कई बार सोशल मीडिया (Social media) पर भी अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब पहली बार विराट की मुलाकात अनुष्का से होने वाली थी तो वो बहुत डरे हुए थे। वो एक विज्ञापन के शूट के लिए अनुष्का से मिलने वाले थे लेकिन तभी उन्होंने कुछ अजीब बोल दिया था।

दरअसल, विराट एक शैम्पू का विज्ञापन करने के सिलसिले में अनुष्का शर्मा से मिले थे। हालांकि वो बहुत घबराए हुए थे क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस के सामने एक्टिंग कैसे कर पाएंगे। विराट ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि अनुष्का का नाम सुनते ही वो घबरा से गए थे। तब विराट के मैनेजर ने उन्हें समझाया था कि सब ठीक होगा। जब अनुष्का शूटिंग सेट पर आईं तो विराट बहुत नर्वस हो गए। वो पहली बार किसी एक्ट्रेस के साथ शूट कर रहे थे। विराट ने लगभग तीन दिन तक अनुष्का के साथ अपना शूट किया था। शूटिंग के दौरान अनुष्का विराट से लंबी दिखाई दे रही थीं क्योंकि उन्होंने हील पहनी हुई थी।

विराट ने बताया था कि अनुष्का के लंबे नजर आने पर उन्होंने एक मार दिया था। उनका जोक सुनते ही अनुष्का ने बहुत ही अजीब रिएक्शन दिया था। अनुष्का का फेस एक्सप्रेशन देखकर विराट और भी ज्यादा खबरा गए थे। बता दें कि अनुष्का और विराट की दोस्ती भी इसी ऐड शूट के दौरान हुई थी। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलने लगे थे। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर वो साल 2017 में विवाह बंधन में बंध गए।

Published on:
21 Dec 2020 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर