हाल ही में अरबाज खान, अनुपमा चोपड़ा के शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी हर चीज जैसे फैमिली, काम और अपनी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बारे में बात की। मलाइका से तलाक के सवाल पर अरबाज ने पहली बार बात की। उन्होंने कहा, ‘सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन एक दिन यह टूट गया। अगर कुछ भी गलत नहीं है, तो बेहतर है कि दो लोगों को अपना जीवन खुद चलाना चाहिए और यह निर्णय लेना चाहिए।’
इसी शो में अरबाज ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘बेशक, मैं करूंगा। लोग मरने से पहले अच्छी तरह से जीवित रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन समय बदलना भी सही है। न केवल अब, बल्कि अतीत में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।’
गौरतलब है इनदिनों मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में हैं। दोनों को कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों हॉलीडे एंज्वॉय कर के वापस लौटे हैं।