
अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम एक्ट्रेसेस और एक्टर मलाइका को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। इन सबके बीच सबकी नजरें अर्जुन कपूर के सोशल मीडिया पर है कि उन्होंने मलाइका को बर्थडे विश किया है या नहीं। हालांकि, अभी तक अर्जुन कपूर ने ऐसा कुछ भी पोस्ट नहीं किया है, जिससे कहा जा रहा है कि मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया से गायब हो गए हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन इस साल दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। इन खबरों के बाद जब मलाइका के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया था तो उस समय अर्जुन कपूर एक्ट्रेस को सहारा देने पहुंचे थे। वह मलाइका के साथ खड़े दिखे, जिससे फैंस दोनों के पैच-अप की उम्मीद करने लगे। हालांकि, मलाइका और अर्जुन में से अभी तक अपना ब्रेकअप अनाउंस नहीं किया है, लेकिन दोनों के बीच की दूरी सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दे रही है।
ब्रेकअप की खबरों के बाद भी जब अर्जुन कपूर मलाइका के दुखों में साथ खड़े रहे तो फैंस को लगा कि शायद कपल के बीच धीरे-धीरे चीजें ठीक हो जाएंगी। अगर वह कपल नहीं बनेंगे तो दोस्त बने रह सकते हैं। हालांकि, अब मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर गायब नजर आ रहे हैं। सुबह से अभी तक अर्जुन कपूर ने एक भी बर्थडे पोस्ट नहीं किया है, जिससे एक बार फिर ब्रेकअप की खबरों को हवा मिल गई है। इस चीज से फैंस कयास लगा रहे हैं कि लगता है कि मलाइका और अर्जुन कपूर ने अब अलग-अलग रहने का फैसला कर लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जुन के इस साल के जन्मदिन पर मलाइका ने भी उन्हें बर्थडे विश नहीं किया था और अभी तक अर्जुन कपूर ने भी एक्ट्रेस के लिए कोई बर्थडे पोस्ट नहीं किया है।
Updated on:
23 Oct 2024 03:02 pm
Published on:
23 Oct 2024 03:02 pm
