
arjun kapoor
बॉलीवुड के यंग स्टार अर्जुन कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से कम समय में बुलंदियों को हासिल किया है। अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अर्जुन अपनी फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
हाल ही में अर्जुन की दूसरी मां श्रीदेवी का निधन हो गया है। इसके बाद से उनका पूरा परिवार सदमे में है। लेकिन एक बार फिर सब अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश में लग गए हैं। जहां एक ओर श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म 'धड़क' को पूरा करने में लग गई है। वहीं अर्जुन भी वापस से अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। खबरों की मानें तो अर्जुन इस फिल्म के लिए 18-18 घंटे लगातार शूट कर रहे हैं।
बता दें कि श्रीदेवी की मौत की खबर सुन अर्जुन अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर आ गए थे। इस मुश्किल घड़ी में वो हमेशा अपने पिता बोनी कपूर के साथ बराबर से खड़े नजर आए। उन्होंने अपनी फिल्म के निर्माता विपुल शाह से 7 दिनों की छुट्टी मांगी थी।
लेकिन अब अर्जुन एक बार फिर पूरे जोश के साथ अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पर लौट चुके हैं। वह अब अपना पूरा ध्यान शूटिंग पर लगा रहे हैं। खबरों की मानें तो वह इस फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो, अर्जुन ने फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल से फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से किसी को दिक्कत हो। दरअसल अर्जुन नहीं चाहते की उनकी देरी या और किसी भी वजह से प्रोड्यूसर्स का अतिरिक्त खर्चा हो।
Published on:
17 Mar 2018 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
