23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक अस्पताल पहुंचे मलाइका-अर्जुन, शादी से पहले एक्ट्रेस को करवाना पड़ा ये खास चैकअप

अर्जुन-मलाइका लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें मीडिया के कैमरों ने कैद कर लिया था।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Apr 19, 2019

arjun-kapoor-malaika-arora-went-to-hospital-for-pre-marital-check-up

arjun-kapoor-malaika-arora-went-to-hospital-for-pre-marital-check-up

इन दिनों Arjun Kapoor और Malaika Arora को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। मलाइका ने कुछ वक्त पहले ही करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए कहा था कि मुझे अर्जुन पसंद हैं इस तरह से या फिर उस तरह से। बताया जा रहा है की दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इन्हीं खबरों के बीच हाल में मलाइका और अर्जुन को अस्पताल के बाहर स्पॅाट किया गया।

अर्जुन-मलाइका लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें मीडिया के कैमरों ने कैद कर लिया था। उनका मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया जाना सभी को खटक रहा था। लेकिन अब इसके पीछे की असल वजह का पता चल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल प्री- मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। आज कल कपल्स के लिए यह एक स्टैंडर्ड प्रसीजर होता है। शादी से पहले कुछ मेडिकल चेकअप कराने से आनुवंशिक और संक्रामक बीमारियों का पता लगाया जा सकता है।

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि लोगों को कुंडली मिलान के बजाय हेल्थ चेकअप पर जोर देना चाहिए। प्रीमैरिटल चेकअप से कपल्स को एक दूसरे की सही देखभाल करने में मदद मिलती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग