3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Athiya Shetty ने दिया दिया बेटी को जन्म, खुशी से गदगद होकर IPL का पहला मैच छोड़ पत्नी के पास पहुंचे KL Rahul

Good News: अथिया शेट्टी मां बन गई हैं। उन्होंने नन्ही परी को जन्म दिया है। मनोरंजन और खेल जगत में खुशी का माहौल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 24 Mar 2025, 9:22 PM IST

Athiya Shetty-KL Rahul

Athiya Shetty-KL Rahul

Athiya Shetty-KL Rahul: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। जी हां, वह मां बन गई हैं। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। अथिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यह खास खबर दी, जिससे उनके चाहने वालों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल खुशी से गदगद होकर IPL का पहला मैच छोड़ पत्नी के पास पहुंचे हैं।

खुशखबरी मिलते ही बधाइयों का दौर शुरू

अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Athiya Shetty-KL Rahul) को पैरेंट्स बनने की खुशखबरी मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। साउथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई", साथ ही लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, शनाया कपूर, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, और सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को शुभकामनाएं दीं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और यूनिक रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स और तस्वीरें साझा कर, दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर जाहिर कर दिया।

लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की। यह एक निजी और सादगी भरा समारोह था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन