4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 साल पहले ‘कामसूत्र’ जैसी फिल्म बनाई थी इस फिल्मकार ने, भारत में है बैन

22 साल पहले 'कामसूत्र' जैसी फिल्म बनाई थी इस फिल्मकार ने, भारत में है बैन    

2 min read
Google source verification
Mira Nair

बॉलीवुड में सबसे पहले बोल्ड फिल्म 'कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव' बनाने वाली फिल्ममेकर मीरा नायर का आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। मीरा का जन्म 15 अक्टूबर 1957 को ओडिशा के राउरकेला में हुआ था।

Mira Nair

'सलाम बॉम्बे' और 'मॉनसून वेडिंग' जैसी फिल्में बनाने वालीं मीरा नायर दुनियाभर में अपनी कहानियों के लिए मशूहर हैं।

Mira Nair

उनकी फिल्म 'सलाम बॉम्बे' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भेजी गई दूसरी फिल्म थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे 1000 बेस्ट फिल्मों में शामिल किया था।

Mira Nair

वहीं मीरा ने 8 साल बाद 1996 में जो दूसरी नामचीन फिल्म बनाई थी, वो काफी विवादों में आ गई थी। ये फिल्म थी 'कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव'।ये उस समय काफी बोल्ड फिल्म मानी गई थी। वहीं इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। साथ ही भारत में इस पर रोक लगा दी गई थी।

Mira Nair

मीरा नायर की आखिरी फिल्म 'क्वीन ऑफ कैटवे' थी। ये बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा थी।