
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम बनाया है। अब वो बेहद ही स्टाइलिश भी दिखती हैं लेकिन अगर आप उनकी पुरानी स्कूल ड्रेस वाली फोटो देखेंगे तो यकीनन पहचान नहीं पाएंगे। फोटो में वो बॉय हेयरकट में दिखाई दे रही हैं।

ये फोटो बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की है, उनके पूरे चेहरे पर केक लगा हुआ है। तस्वीर में रणबीर को पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है।

इंटरनेशनल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में लाल फीता बांधे हुए नजर आ रही हैं। स्कूल ड्रेस में उन्हें पहचान पाना वाकई मुश्किल है, अब पीसी का लुक तब से बिल्कुल चेंज हो चुका है।

ये स्कूल की ड्रेस में छोटी सी बच्ची आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बात कर रहे हैं यामी गौतम की जो इस फोटो में बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

फिटनेस और योगा क्वीन इस तस्वीर में मौजूद हैं। आपके लिए पहचानना मुश्किल हो रहा होगा कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो बता दें कि इन लड़कियों के बीच में पीछे की लाइन में शिल्पा शेट्टी स्कूल ड्रेस में खड़ी हुई हैं।

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान को इस तस्वीर में पहचान पाना काफी मुश्किल है। ये उनके स्कूल की दिनों की फोटो है जिसमें वो बेहद ही मासूम नजर आ रहे हैं।

अपनी एक्टिंग से लोहा मनवा चुका बॉलीवुड का सिंबा यानी रणवीर सिंह अपनी स्कूल ड्रेस की फोटो में भी उसी स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं जो आज भी कायम है।

स्कूल की ड्रेस में गोला खाती ये लड़की कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। उन्होंने वाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू स्कर्ट पहनी हुई है। टाई लगाए और पोनी टेल बांधे हुए पूजा काफी क्यूट नजर आ रही हैंं।