
Box Office collection Report Thursday: बॉक्स ऑफिस पर आज, 28 सितंबर को तीन फिल्में 'फुकरे 3', 'द वैक्सीन वॉर' और 'चंद्रमुखी 2' रिलीज हुई हैं। 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' बॉलीवुड की फिल्में हैं। वहीं 'चंद्रमुखी 2' तमिल फिल्म है लेकिन हिन्दी में भी रिलीज हुई है। वहीं 'जवान' अभी भी ठीकठाक कमाई करने में कामयाब हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को तगड़ा मुकाबला देखने को मिला है।
'फुकरे 3' ने की 8 करोड़ की कमाई
रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट के लीड रोल वाली 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' ने पहले दिन 8 करोड़ कमाए हैं। ये आज किसी भी फिल्म की ओर से किया गया सबसे ज्यादा कलेक्शन है।
पी वासु के डायरेक्शन में बनी 'चंद्रमुखी 2'तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। राघव लॉरेंस और कंगना रनौत के लीड रोल वाली इस फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़, 50 लाख की ओपनिंग की है। आज रिलीज हुई तीसरी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की कमाई कमजोर रही है। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी 'द वैक्सीन वॉर' पहले दिन 2 करोड़ ही कमा सकी है।
शाहरुख की 'जवान' ने कमाए साढ़े 4 लाख
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 3 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। जवान ने 22वें दिन, 28 सितंबर को 4 करोड़, 50 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 580 करोड़ हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन एक हजार करोड़ के पार पहुंच गया है।
Updated on:
28 Sep 2023, 5:27 PM IST
Published on:
28 Sep 2023, 5:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.