
चंद्रयान-3 चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए पूरी तरह तैयार है
Chandrayaan-3 Budget: भारतीय अंतरिक्ष यान यानी चंद्रयान-3 अब से कुछ घंटे के बाद कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है। भारतीय मिशन मून आज शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड कर जाएगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए इंतजार कर रही है। बस चंद घंटों बाद भारत इतिहास रचेगा।
बता दें कि 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च हुआ था। इसका बजट मात्र 615 करोड़ रुपया है या वैसे कहे तो 75 मिलियन डॉलर है।साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है, चंद्रयान-3 का जितना कम बजट है, उससे ज्यादा एक फिल्म की लागत होती है।
भारत के स्पेस मिशन होते हैं किफायती
भारत बेहद कम कीमत वाले अंतरिक्ष मिशनों के लिए जाना जाता है। चंद्रयान-3 पहले के मून मिशनों की तुलना में काफी अधिक कॉस्ट इफेक्टिव है। भारत का मून मिशन इतना ज्यादा कॉस्ट इफेक्टिव है कि इससे कई साइंस फिक्शन फिल्मों का बजट इससे अधिक है। यही नहीं, चंद्रयान-3 का बजट कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बजट से भी कम है।
इन फिल्मों से कम है चंद्रयान-3 की लागत
बॉलीवुड की फेमस फिल्म आदिपुरुष का बजट 700 रुपये है। वहीं हॉलीवुड फिल्म की अवतार 2 को बनाने में करीब 2895 करोड़ रुपये लगे थे। टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 का बजट 2385 करोड़ रुपये था। वहीं साउथ की फिल्म RRR का बजट लगभग चन्द्रयान-3 के बराबर है।
चंद्रयान-3 चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि आज यानी बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। भारत से पहले चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के मामले में अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन को पहले सफलता मिल चुकी है।
Updated on:
23 Aug 2023 02:08 pm
Published on:
23 Aug 2023 02:07 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
