30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाबी होकर मुस्लिम से की शादी, नहीं रखतीं रोजा, 24 घंटे खाती हैं खाना

करीना कपूर ने मुस्लिम एक्टर सैफ अली खान से शादी की है। करीना अपने नाम के आगे ‘खान’ जरूर लिखती हैं लेकिन एक्ट्रेस रमजान के महीने में रोजा नहीं रखती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 1 Apr 2024, 1:39 PM IST

kareena kapoor not keeps roza in ramzan

करीना कपूर रमजान के महीने में रोजा नहीं रखती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियो में बनी हुई हैं। करीना अपनी फैमली के साथ अक्सर स्पॉट होती रहती हैं। करीना ने अपनी फिल्म 'क्रू' के प्रमोशन के दौरान कई मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिए हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म रमजान महीने में रिलीज हुई है। इसी बीच करीना का एक इंटरव्यू वीडियो वायरल होने लगा जिसमे एक्ट्रेस ने रमजान के महीने में रोजा ना रखने के बारे में बात की है।

रमजान के महीने में करीना कपूर का पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रमजान के महीने में रोजा के बारे में कई तरह की बातें कर रही हैं। करीना कहती हैं- मैं रोजा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर तरीके नहीं पता और मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं। मेरी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है। मेरे पति सैफ अली खान रोजा रखते हैं लेकिन उन्होंने मुझे इसके लिए कभी नहीं कहा। मुझे हर तरह के फूड से प्यार है और मैं दिन के 24 घंटे खाती रहती हूं। मुझे बहुत भूख लगती है। ऐसे में मैं रोजा नहीं रखती।


यह भी पढ़ें: अक्षय को मिला टाइगर श्रॉफ से धोखा, बोतल खोलते ही पानी-पानी हो गए खिलाड़ी कुमार, 34 सेकंड का वीडियो वायरल

करीना कपूर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से साल 2012 में शादी कर ली थी। सैफ अली खान न सिर्फ मुस्लिम हैं बल्कि नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। सैफ अली खान ने करीना कपूर से कोर्ट मैरिज की थी।

मनोरंजन की खबरे यहां पढ़ें

करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती नजर आ रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपए से अधिक की कामी की थी। इस फिल्म में करीना के साथ कृति सेनन और तब्बू।