
नई दिल्ली: Dabangg 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान (Salman Khan), सोनाक्षी सिन्हा और साईं मंजरेकर (Sai Manjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। माना जा रहा था कि देश में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) की वजह से फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। लेकिन इसके बावजूद 'दबंग 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक 'दबंग 3' ने पहले दिन 22 से 24 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। क्योंकि वीकेंड के साथ-साथ क्रिसमिस और न्यू ईयर का सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' फायदा मिलेगा। 'दबंग 3' को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी। हालांकि फिल्म की कमाई और ताबड़तोड़ होती, लेकिन देश में चल रहे प्रदर्शन की वजह से इस पर थोड़ा बहुत असर जरूर पड़ा है। विश्लेषक अतुल मोहन का भी कहना था कि 'देश के माहौल का थोड़ा असर फिल्मों पर पड़ सकता है क्योंकि देश का यूथ इससे जुड़ा हुआ है।'
View this post on InstagramA post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
100 करोड़ रुपये बजट में तैयार हुई सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में चुलबुल पांडे का पास्ट दिखाया गया है, जिसमें वो खुशी ( सई मांजरेकर ) से प्यार करते हैं, लेकिन उनके प्यार को बाली सिंह ( किच्चा सुदीप ) की नजर लग जाती है। बाली खुशी को मार देता है। ऐसे में जब सालों बाद फिर से चुलबुल पांडे का सामना बाली से होता है तो क्या कुछ होता है, यही फिल्म की कहानी है। आपको बता दें कि सलमान खान के चुलबुल पांडे कैरेक्टर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
View this post on InstagramA post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on
Updated on:
21 Dec 2019 12:15 pm
Published on:
21 Dec 2019 12:12 pm
