23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवार्ड नाइट में पिता का खत पढ़कर दीपिका की आंखों से छलके आंसू

अवार्ड फंक्शन के दौरान दीपिका इमोश्नल हो गई और अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक सकी। उन्होंने अपने पिता प्रकाश पादुकोण का एक खत पढ़ा। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rakhi Singh

•

Updated: 6 Feb 2016, 3:07 PM IST

deepika

deepika

मुंबई। बॉलीवुड में नंबर वन की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने के बाद अब दीपिका हॉलीवुड में नई पारी की शुरूआत करने वाली है। हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान दीपिका इमोश्नल हो गई और अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक सकी।

इस अवॉर्ड शो में फिल्म 'पीकू' के लिए दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। जब वह ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंचीं तो बेहद भावुक हो उठीं। दीपिका ने अपनी थैंक्स स्पीच के दौरान अपने पिता प्रकाश पादुकोण का एक खत पढ़ा।

यह उन्होंने दीपिका और उनकी छोटी बहन को लिखा था। यह खत वाकई इतना भावुक था कि इसे पढ़ते हुए न सिर्फ दीपिका भावुक हुईं बल्क‍ि दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं।

दीपिका की इस स्पीच का वीडियो सोनी टीवी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। दीपिका जल्‍द ही हॉलीवुड फिल्‍म में विन डीजल के साथ दिखाई देंगी। फिल्‍म का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है जिसमें दीपिका एक्‍शन अवतार में नजर आ रही हैं।

Deepika Padukone was left with teary eyes when she read the heart warming letter written to her by her father! Watch what happened in the biggest award show, #FilmfareOnSony, 7th Feb at 7 pm #ThankYouParents

Posted by Sony Entertainment Television on Thursday, February 4, 2016


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग