24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepika Padukone: डिलीवरी के 16 दिन बाद दीपिका पादुकोण को हो रही ऐसी दिक्कतें, एक्ट्रेस ने पूछा- हम करें तो?

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने 8 सितम्बर को एक नन्हीं परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस जब से मां बनीं हैं उनका पूरा शेड्यूल बदल गया है ऐसा हम नहीं बल्कि खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को बताया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 24 Sep 2024, 10:00 AM IST

Deepika Padukone

Deepika Padukone

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के उस हसीन पल को जी रही हैं जिसको जीने का सपना हर एक लड़की का होता है। अब इस बीच दीपिका ने एक वीडियो शेयर कर ये बताने की कोशिश की है कि एक नई मां को अपने बच्चे को लेकर किस तरह का स्ट्रगल करना पड़ता है। जब अपनी बच्ची को वो फीड कराती हैं तो वो क्या दिक्कतों का सामना करती हैं। 'पठान' एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक महिला का वीडियो शेयर किया है। जिसमें यह दिख रहा है कि जब बच्चा काफी छोटा होता है तो वह अपनी आंखें सिर्फ भूख के समय खोलता है और मां जब फीड करना शुरू करती हैं तो उसका पेट भी तुरंत भर जाता है और वो फौरन सो जाता है। यही दुविधा दीपिका भी फेस कर रही हैं।

दीपिका ने वीडियो किया शेयर

इस वीडियो में एक महिला सो रही होती है और फिर उसे काफी भूख लगती है, वह दौड़कर किचन में जाती है फिर अपना खाना टेबल पर रखकर बैठती है। लेकिन जैसे ही वो एक बाइट लेती है उसे नींद आ जाती है। कुछ ऐसा ही हाल न्यू बॉर्न बेबी का होता है, इसी बात को दीपिका पादुकोण ने बताने की कोशिश की है। हालांकि, दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक सवाल भी किया था जो कि ये है "अगर बड़े लोग भी ऐसा करने लगें तो क्या होगा।" दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। जब से वह मां बनीं हैं वह अपनी बच्ची की देखभाल में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय को अब नहीं रही किसी की जरूरत! तलाक की खबरों के बीच छलका एक्ट्रेस का दर्द

दीपिका और रणवीर सिंह बेटी के हैं पेरेंट्स

दीपिका और रणवीर सिंह 8 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “8.9.2024 को बेबी गर्ल का स्वागत… दीपिका और रणवीर। बता दें कि रणवीर और दीपिका पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म “गोलियों की रासलीला राम-लीला” के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और नवंबर 2018 में लेक कोमो में कपल ने शादी कर ली थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं।