4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट: रणवीर सिंह के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, 4 महीने का बेबी बंप छिपाते नजर आई एक्ट्रेस

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर में जल्द ही गुड न्यूज आने वाली है।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 20, 2024

deepika padukone pregnant

दीपिका पादुकोण जल्द ही बच्चे के साथ अपना परिवार शुरू करेंगी

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone -Ranveer Singh) के घर में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में सोर्सेज ने दावा किया है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। लंदन में हुई 77वीं BAFTA सेरेमनी में दीपिका को कई बार अपनी साड़ी से बेबी बंप (Baby Bump) छिपाते हुए देख गया था। उन्होंने ज्यादातर टाइम साड़ी से अपना पेट कवर कर रखा था। इन फोटोज को देखकर कई लोग कमेंट कर रहे थे कि वह बेबी बंप छिपा रही हैं। दीपिका ने अपने इंस्टग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं उस पर कई लोगों ने लिखा है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका के करीबी का कहना है कि एक्ट्रेस का सेकंड ट्राइमेस्टर चल रहा है। बस इन खबरों पर दीपिका या रणवीर की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। रणवीर और दीपिका की शादी को 5 साल हो चुके हैं। उनके पेरेंट्स बनने की रिपोर्ट्स पर फैन्स एक्साइटेड हैं।


यह भी पढ़ें: Breaking: ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में हुआ निधन, TV इंडस्ट्री में छाया मातम


दीपिका ने BAFTA की तस्वीरें पोस्ट की थीं तो उसमें लोगों को उनका बेली बंप दिख रहा था। अब लेटेस्ट एक लग्जरी होटल की तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें वह काफी कुछ खाती दिख रही हैं। हालांकि यह ऐड है लेकिन लोग उनके इस पोस्ट पर उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, मुझे लगा ये प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट है। एक ने लिखा है, वह प्रेग्नेंट हैं, तस्वीरें इसका सबूत हैं। दीपिका को बच्चों से बेहद प्यार है। वह एक इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं कि उनको और रणवीर को बच्चों से प्यार है। वह उस दिन का इंतजार कर रही हैं जब अपना परिवार शुरू करेंगी।


दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की फिल्म फाइटर आई थीं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ अभी भी कलेक्शन जारी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई हैं। आने वाले दिनों में दीपिका के पास फिल्म 'Kalki 2898 AD' है जिसमें वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल 9 मई 2024 को रिलीज होने जा रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग