3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजे बने बॉबी देओल रात भर बजाते रहे ‘गुप्त’ के गाने, लोगों ने वापस मांगे पैसे!

अभिनेता से डीजे बने बॉबी देओल को पूरी उम्मीद थी कि अपने नए प्रोफेशन में वह सफल होंगे..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Aug 26, 2016

DJ Bobby Deol

DJ Bobby Deol

नई दिल्ली। अभिनेता से डीजे बने बॉबी देओल को पूरी उम्मीद थी कि अपने नए प्रोफेशन में वह सफल होंगे। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। पिछले दिनों दिल्ली के एक कार्यक्रम में डीजे के रूप में उनका परफॉर्मेंस लोगों को इतना खराब लगा कि ईवेंट के प्रबंधकों से पैसे वापस मांगने लगे।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के एक हाई-फाई क्लब में जब डीजे बॉबी के प्रोग्राम की बात सामने आई तो इसके टिकट हाथों-हाथ बिक गए। लेकिन डीजे नाइट में बॉबी अपनी फिल्म 'गुप्त' (1997) के गाने बजाते रहे। बार-बार एक ही फिल्म के गाने सुनने के बाद लोग बोर होने लगे। उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वे ऑर्गेनाइजर्स से अपने टिकट के पैसे भी वापस मांगने लगे। बताया जा रहा है कि इवेंट के टिकट 2500 से 4000 रुपए तक थे।

हंगामा बढऩे से पहले ही निकल गए थे बॉबी
रिपोर्ट्स की मानें तो हंगामा ज्यादा बढ़ता, उससे पहले ही बॉबी देओल प्रोग्राम छोड़कर वहां से रवाना हो गए। बता दें कि बॉबी देओल के पास इन दिनों सिर्फ एक फिल्म 'चंगेज' है, जिसका प्रोडक्शन उनके भाई सनी देओल कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा, अब बॉबी अपना ध्यान दूसरे वेंचर्स पर लगा रहे हैं। एक ओर जहां वे मुंबई में खुद का रेस्त्रां चला रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने डीजे बनकर लोगों को एंटरटेन करने का फैसला भी लिया है। खैर, अब देखना यह है कि वे डीजे की पारी कितनी लंबी खेल पाते हैं। बता दें कि फिल्मों में वे आखिरी बार 'यमला पगला दीवाना 2' (2013) में दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग