
Esha Deol
हेमा मालिनी को लोकसभा चुनाव 2024 में सपोर्ट करने ईशा देओल और अहाना देओल मथुरा पहुंची थीं। मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों की नजर ईशा के होठों पर पड़ी। लोगों ने ईशा के लिप सर्जरी करवाने को लेकर उनको ट्रोल करना चालू कर दिया।
शनिवार यानी 20 अप्रैल को ईशा देओल और बहन अहाना देओल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रचार करने के लिए अपनी मां हेमा मालिनी के साथ शामिल हुईं। लोगों ने वहां उनके होठों को नोटिस किया और लिप फिलर करवाने की बात करने लगे। इंटरव्यू के उस वीडियो को लेकर उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया जाने लगा। आपको बता दें कि ईशा ने अभी तक सर्जरी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: Bollywood News
एक यूजर ने कमेंट किया, 'सबकुछ छोड़ो, ईशा देओल के होठों को क्या हुआ?' एक यूजर ने कहा, 'हम केवल उनके होठों पर ही विकास देख सकते हैं।' आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने शादी के 11 साल के बाद अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने का फैसला लिया है।
Updated on:
21 Apr 2024 05:49 pm
Published on:
21 Apr 2024 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
