
govinda wife sunita
Govinda Sunita Divorce Truth: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहों ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था। खबरें थीं कि 37 साल की शादी के बाद दोनों अलग होने जा रहे हैं। लेकिन अब इन अफवाहों पर खुद सुनीता आहूजा ने जवाब दिया है।
ये खबरें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से फैली जब दावा किया गया कि गोविंदा और सुनीता काफी लंबे समय से अलग रह रहे हैं। तब ये कहा गया कि जल्द ही दोनों का तलाक होने वाला है। अब सुनीता जी ने सारी सच्चाई बताई है।
हाल ही में मुंबई के एक मंदिर में स्पॉट हुईं सुनीता से पैपराजी ने पूछा कि क्या वो अपने पति गोविंदा से अलग रह रही हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया- 'जब गोविंदा ने राजनीति जॉइन की थी तब बहुत सारे नेता घर आते थे। उस समय टीना और मैं घर पर रहते थे शॉर्ट्स पहनते थे। उनके सामने ऐसे घूमना अच्छा नहीं लगता था इसलिए हमने अलग फ्लैट लिया था ताकि उस फ्लैट में वह अपनी मीटिंग ले सके। हमको और गोविंदा को इस दुनिया में कोई अलग कर सके किसी माई का लाल अलग नहीं कर सकता। अगर है तो सामने आ जाए।'
सुनीता आहूजा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने राहत की सांस ली और इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- "इस वीडियो का कब से इंतजार था, क्यों लोग झूठी अफवाहें फैला रहे हैं?"दूसरा यूजर बोला- "फिर गोविंदा के पैर में गोली किसने मारी?"एक और फैन ने कहा- "अब चैन आ गया।"
इस वीडियो से ये साबित हो जाता है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें झूठी हैं। वो दोनों अब भी साथ हैं। दोनों की जोड़ी अब भी सलामत है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी पहले की तरह ही खुशहाल है।
Updated on:
01 Mar 2025 09:36 am
Published on:
01 Mar 2025 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
