बॉलीवुड

Sanjay Dutt के फैन Hindustani bhau ने उनके लंग कैंसर को बताया Sadak 2 का स्टंट, लोगों में गुस्सा.. जानिए पूरा मामला

हिंदुस्तानी भाऊ ने संजय दत्त के कैंसर को पीआर स्टंट (Sanjay Dutt PR stunt) बता दिया। अभी एक खबर मिली है कि वो अपना डार्लिंग संजय दत्त लंदन जाएगा अपना इलाज कराने। ये सड़क 2 का स्टंट है।

2 min read
Aug 19, 2020
Hindustani Bhau said Sanjay Dutt lung cancer is a PR stunt

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाल ही में लंग कैंसर से पीड़ित पाए जाने के बाद अपन इलाज कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में करा रहे हैं। बुधवार को संजय अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी मान्यता ने एक स्टेटमेंट (Maanayata Dutt statement) जारी किया और सभी से दुआ करने की अपील की। वहीं संजय दत्त के बड़े फैन हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) उनको लेकर कुछ ऐसा बोल गए जिसकी वजह से बुरी तरह से ट्रोल (Hindustani Bhau trolled) हो रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ, संजय दत्त की मिमिक्री से फेमस हुए थे, वो संजय दत्त को अपना फेवरेट स्टार भी बताते आए हैं लेकिन जब उन्हें लंग कैंसर निकला तो उनका बयान सुन लोग हैरान हो गए। सड़क 2 (Sadak 2) को लेकर पहले ही लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। इसी को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने संजय दत्त के कैंसर को भी पीआर स्टंट (Sanjay Dutt PR stunt) बता दिया।

हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि जितना भी समझा लो ये बॉलीवुड वालों को समझ में नहीं आता है। इनको लगता है कि इनके बाप का है सबकुछ। इस देश का मजाक बनाकर रखा है क्या? देश का बहुत मजाक बना लिया तुम लोगों (Hindustani Bhau on Sadak 2) ने। सड़क 2 कोई नहीं देखने वाला है। अभी एक खबर मिली है कि वो अपना डार्लिंग संजय दत्त लंदन जाएगा अपना इलाज कराने। ये सब झूठी खबर है मुझे पता चला। ये सड़क 2 का स्टंट है। ऊपरवाला संजय को लंबी उम्र दे। हजारो लोग संजय दत्त से प्यार करते हैं। ये बाकी जितने भी हैं महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इससे कोई प्यार नहीं करता है। अब क्या करें तो इमोशनल अत्याचार। बाबा का नाम डाल दिया। अब इन लोगों को इनकी औकात दिखा दो। अब हिंदुस्तान जिसको चाहेगा वहीं सेलिब्रिटी बनेगा। सुशांत सिंह राजपूत को शिकार तो बना दिया अब कोई नहीं बनेगा। इनकी सब फिल्में बायकॉट करो (Hindustani Bhau said Boycott Sadak 2)। हिंदुस्तानी भाऊ का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदुस्तानी भाऊ के इस वीडियो के बाद से कई सेलेब्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसी की बीमारी पर इस तरह से टिप्पणी करना बेहद गलत है। काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने कहा- कैंसर जैसा शब्द कोई मजाक नहीं है। कोई भी फिल्म जिंदगी से बड़ी नहीं होती। निगेटिविटी फैलाना बंद करो। बाबा आप जल्दी ठीक हो जाएं। वहीं कुछ लोग भाऊ का सपोर्ट भी कर रहे हैं।

Published on:
19 Aug 2020 11:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर