scriptजावेद अख्तर ने सुनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू से मुलाकात की कहानी, कहा – ‘मैं उनकी कार पर कूद गया और…’ | Javed Akhtar narrated the story of meeting Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru | Patrika News
बॉलीवुड

जावेद अख्तर ने सुनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू से मुलाकात की कहानी, कहा – ‘मैं उनकी कार पर कूद गया और…’

जावेद अख्तर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानें-मानें शख्सियत हैं। आज वह अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्क्रीन राइटर और गीतकार के के तौर पर उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जावेद अख्तर पंडित जवाहर लाल नेहरू के फैंन रह चुके हैं।

Jan 17, 2023 / 05:38 pm

Archana Keshri

Javed Akhtar narrated the story of meeting Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru

Javed Akhtar narrated the story of meeting Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार, स्क्रिनप्ले राइटर जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है, उन्होंने कई फिल्मी गीत लिखे हैं। यह सत्तर के दशक में प्रसिद्ध था। जावेद अख्तर एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। इसके अलावा वह अपने बोल्ड बयानों के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं। इस वजह से उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता है। वे पंडित नेहरू के बहुत बड़े प्रशंसक थे। जावेद अख्तर कई इवेंट्स में शिरकत करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में अपने और जवाहर लाल नेहरू के बारे में एक किस्सा सुनाया है।
लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए अलीगढ़ गए थे पंडित नेहरू
एक इवेंट में इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने अलग-अलग विषयों, पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया है। इवेंट में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आपको ऑटोग्राफ लेने का बहुत शौक है। आपको पंडित नेहरू के हस्ताक्षर कैसे मिले? इस पर जावेद ने कहा, “मैं तब स्कूल में था, मैं अलीगढ़ के एक स्कूल में पढ़ता था और वह लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए आने वाले थे। फिर आसपास के स्कूल-कॉलेजों के लड़के-लड़कियों को बुलाया गया, जिनमें मैं भी शामिल था। हमारा ग्रुप वहां गाना गाने जा रहा था।”
हस्ताक्षर लेने के लिए पंडित नेहरू के कार के आगे कुद गए थे जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने आगे कहा, “मैं स्पष्ट रूप से मंच के पास था क्योंकि हम गाने जा रहे थे। कार्यक्रम के बाद वो अपनी कार की तरफ बड़ने लगे। मैं उनके पीछे उनके हस्ताक्षर लेने के लिए दौड़ा। जैसे ही उनकी कार निकलने वाली थी, मैं कार की ओर लपका और खिड़की से अपना पेपर उन्हें थमा दिया। उन्होंने तुरंत अपनी जेब से एक पेन निकाला और उस पर हस्ताक्षर कर दिए। मैं तब केवल 13 साल का था।”
ग्वालियर के रहने वाले हैं जावेद अख्तर
बता दें, जावेद अख्तर मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं और उनके पिता भी उर्दू के शायर थे। वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई पहुंचे। शुरुआत में उन्हें मुंबई में संघर्षों का सामना करना पड़ा था। बतौर स्क्रिनप्ले राइटर उनकी पहली फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ थी, उसके बाद ‘यादों की बारात’, ‘डॉन’, ‘दीवार’, ‘शोले’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में आईं।

यह भी पढ़ें

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भड़के जावेद अख्तर, कहा – कब तक चुप रहोगे?

Home / Entertainment / Bollywood / जावेद अख्तर ने सुनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू से मुलाकात की कहानी, कहा – ‘मैं उनकी कार पर कूद गया और…’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो