29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
भाटी के समर्थकों ने बढ़ाई पुलिस की परेशानी, बालोतरा से रविंद्र सिंह भाटी को लेकर आई यह बड़ी अपडेट
Play video

भाटी के समर्थकों ने बढ़ाई पुलिस की परेशानी, बालोतरा से रविंद्र सिंह भाटी को लेकर आई यह बड़ी अपडेट

Ravindra Singh Bhati : रविंद्र सिंह भाटी अपने समर्थकों के साथ बालोतरा एसपी ऑफिस के बाहर पुलिस का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 27 Apr 2024, 4:16 PM IST

बाड़मेर. विरोध प्रदर्शन करते हुए अब शिव विधायक और निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी बालोतरा में एसपी दफ्तर के बाहर अपने हजारों समर्थकों के साथ पुलिस का विरोध कर रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को लेकर मामला गरमाया हुआ है। हजारों की संख्या में भाटी समर्थक यहां पहुंचकर भाटी-भाटी के नारे लगा रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

इसलिए कर रहे हैं नारेबाजी

दरअसल, बायतु पुलिस ने शुक्रवार को मतदान के दिन कई भाटी समर्थकों को गिरफ्तार किया था जिससे निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी स​हित उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले आज सुबह करीब 11 बजे निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी ने बालोतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी थी। प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक और निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी अपने हजारों समर्थकों के साथ एसपी दफ्तर के बाहर बैठे हुए है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : झारखंड की लाडो को अपनी ही बुआ ने बेचा, दिल्ली से बच-बचाकर पहुंची राजस्थान और फिर जो हुआ