23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कलंक’ रिव्यू: सेलेब्स पर चढ़ा कलंक का जादू, जानें क्या कहा सितारों ने

ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि ये फिल्म पहले दिन 20 से 22 करोड़ का कारोबार आसानी से कर लेगी।
2 min read
Google source verification
kalank

kalank

करण जौहर की बिग बजट और मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के गानों ने पहले ही दर्शकों में काफी क्रेज पैदा कर दिया था। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब रिलीज के बाद दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं की अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित ये फिल्म सेलेब्स को ये फिल्म कैसी लगी?

यहां देखें सेलेब्स के ट्वीट्स...

आपको बता दें कि 'कलंक' की कहानी 40वें दशक के इर्द गिर्द बुनी गई है। इसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन की प्रेम कहानी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मूवी में वरुण ने 'जफर' और आलिया ने 'रुप' का किरदार अदा किया है, जिसके एक फैसले से कई जिंदगियां दो राहें पर आकर खड़ी हो जाती है।

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में आलिया और वरुण के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू अहम रोल में हैं। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि ये फिल्म पहले दिन 20 से 22 करोड़ का कारोबार आसानी से कर लेगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग