4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kangana Ranaut ने Twitter के सीईओ को लगाई लताड़, कहा- आपको इस्लामी मुल्क और चीन के प्रोपैगेंडा ने खरीद लिया है

कंगना रनौत ने ट्विटर के सीईओ पर निकाली भड़ास ट्विटर के सीईओ को कंगना ने बताया बिका हुआ कहा- इस्लामी मुल्क और चीन के प्रोपेगैंडा ने खरीद लिया

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 10, 2021

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

नई दिल्ली | बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कई मुद्दों पर अपने विचार बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। जिसके कारण कंगना को विवादों का सामना भी करना पड़ता है। दरअसल हाल ही में अमेरिका में ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद भवन पर हमला कर दिया था और खूब तोड़फोड़ की थी। इस तरह की हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर (Twitter) अकाउंट बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आ रही है। कंगना ने भी इसे लेकर एक ट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया रखी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO) को ही निशाने पर ले लिया और बड़ा आरोप लगा डाला।

कंगना ने अपने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी का 2015 का एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है- नहीं आप नहीं हैं, आपको इस्लामी मुल्क और चीन के प्रोपैगेंडा ने पूरी तरह खरीद लिया है। आप सिर्फ अपने फायदे के लिए खड़े होते हैं। दूसरों के विचारों के प्रति आप शर्मनाक तरीके से असहिष्णुता दिखाते हैं। आप इस वक्त कुछ नहीं बस अपने लालचपन के गुलाम बनकर रह गए हैं। बड़े-बड़े दावे फिर से मत करो ये बहुत शर्मनाक है।

जैक ने अपने ट्वीट में लिखा था- ट्विटर अभिव्यक्ति की आजादी के साथ खड़ा है। हम सच्चाई बोलने वालों के लिए खड़े हैं। हम बातचीत को सशक्त बनाने के लिए खड़े हैं। कंगना ने सीधे तौर पर ट्विटर के सीईओ पर बड़ा आरोप लगा दिया है। अब कई लोग कंगना को ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेस का समर्थन कर रहे हैं। कंगना अक्सर ही किसी ना किसी पर निशाना साधती रहती हैं। कंगना ने अचानक से ट्विटर पर अपना गुस्सा क्यों निकाला है। इसकी वजह ट्विटर का कुछ चीजों को लेकर एक्शन लेना बताया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट बंद करने के अलावा कंगना के अकाउंट पर भी कई बार एक्शन लिया गया है।

Story Loader