3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 साल पहले ‘3 इडियट्स’ के लिए ऐसे लिया गया था करीना कपूर का लुक टेस्ट, सभी तस्वीरें देख छूट जाएगी हंसी

14 साल पहले रिलीज हुई आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 3 इडियट्स को खूब पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी से लेकर एक्टर्स की एक्टिंग तक सब कुछ दमदार नजर आया था। ये फिल्म आज भी पसंदीदा फिल्मों में शुमार की जाती है।

3 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Feb 26, 2023

b.jpg

14 साल पहले रिलीज हुई आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 3 इडियट्स को खूब पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी से लेकर एक्टर्स की एक्टिंग तक सब कुछ दमदार नजर आया था। ये फिल्म आज भी पसंदीदा फिल्मों में शुमार की जाती है।

c.jpg

इस मूवी में करीना ने पिया नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो डॉक्टर है। इस फिल्म को करीना के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है। अब फिल्म रिलीज के 14 साल बाद करीना कपूर के लुक टेस्ट की तस्वीरें सामने आई हैं।

h.jpg

इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान है। पहली तस्वीर में करीना को हरे रंग के कुर्ते में और बालों को पोनीटेल में बांधे हुए दिखाया गया है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद सिंपल लग रही हैं। इसमें उन्होंने ग्रीन कलर के कुर्ता पहन रखा है।

e.jpg

वहीं दूसरी तस्वीर में करीना ने बैंगनी रंग की साड़ी, लाल ब्लाउज और कुछ ज्वैलरी के साथ पतला चश्मा लगाए महाराष्ट्रियन लुक में दिखाई दे रही है। इसमें वो काफी दुबली पतली नजर आ रही हैं।

g.jpg

तीसरी तस्वीर में करीना एक कॉलेज स्टूडेंट के लुक में गुलाबी रंग का टॉप, नीले रंग का दुपट्टा और कंधों पर एक बैग रखा हुआ दिखाई दे रही हैं।

d.jpg

इसके अलावा उनका एक और लुक टेस्ट सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के लुक्स फिल्म 'पीके' की अनुष्का शर्मा से मिल रहे हैं।

f.jpg

करीना कपूर का हेलमेट तो याद होगा ही। पूरी फिल्म में वो अधिकतर इस लुक में दिखाई दी हैं। करीना के कुछ लुक टेस्ट फैंस को पसंद आए हैं, तो कुछ में वह अजीब लग रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट किया, 'आपका शुक्रिया कि आपने पिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।'

a_6.jpg

पिया फिल्म में एक मेडिकल छात्रा थी और इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन बोमन ईरानी के तीन बच्चों में सबसे छोटी थी । वह रैंचो के प्यार में पड़ जाती हैं, जिसके बाद शुरू होती है दोनों की शानदार लव स्टोरी।